Uttarakhand

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को मिले 7 राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्तराखंड को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। ये पुरस्कार 06 सितम्बर 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। उत्तराखंड की ओर से सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सचिव पेयजल, अरविन्द सिंह हयांकी के नेतृत्व में आए सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी मनोयोग से कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए सभी को स्वच्छता अभियान में सहयोग करना होगा। कोई भी अभियान जन सहभागिता से ही पूरा हो सकता है।

स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत की कल्पना साकार की जा सकती है। उत्तराखंड में गंगा व यमुना का उद्गम स्थल है। इन नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखने की पहली जिम्मेदारी भी उत्तराखंड की है। गंगा और यमुना की स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ उत्तराखंड के लिए हम सब को दृढ़़ संकल्प होकर अपना योगदान देना जरूरी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH