City NewsRegionalTop News

गांव वालों को आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, लोगों ने पीटकर जबरन पिलाई पेशाब

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद पंचायत ने दोनों के खिलाफ तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत की ओर से फरमान सुनाया गया कि महिला और पुरुष दोनों के बाल काट दिए जाए और उन्हें सबके सामने पेशाब पिलाया जाए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, एक व्यक्ति का अपनी ही चाची से प्रेम संबंध था। इस दौरान गाँव के लोगों ने दोनों को आपत्तजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दबंगों ने युवक को पकड़कर पहले बुरी तरह पीटा फिर उसे जबरन पेशाब पीने को मजबूर किया। बाद में दबंगों ने महिला की भी पिटाई की। इससे महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया तो अन्य लोगों को इसका पता चला।

वीडियो में युवक को पिटाई करने और जबरन पेशाब पिलाते दबंग साफ दिख रहे हैं। वीडियो में उसकी चाची की भी पिटाई की तस्वीर दिख रही है। उसके सिर पर खून बहता दिख रहा है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद मामले में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH