NationalTop NewsUttar Pradesh

गांधी जयंती पर लखनऊ में रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह गांधी संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि “रक्षामंत्री दोपहर 2:50 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।

इसके बाद शाम चार बजे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राजनाथ सिंह जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कर पैदल हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर पहुंचेंगे। इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।”

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा के बाद वापस भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और यहां से रात लगभग 8:30 बजे दिल्ली वापस चले जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH