NationalTop News

जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने ली देश के नए चीफ जस्टिस की शपथ

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में आज सुबह शपथ ग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति बोबडे का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 18 महीने का होगा। वह 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का स्थान लिया है।

न्यायमूर्ति बोबडे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 24 अप्रैल, 1956 को हुआ। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की। उन्होंने 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र में बतौर वकील पंजीकरण कराया और 1998 में वह वरिष्ठ वकील बन गए।

बोबडे 29 मार्च, 2000 को बंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह 16 अक्टूबर, 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। इसके बाद 12 अप्रैल, 2013 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH