City NewsEntertainment

UPAA के कार्यक्रम में लेखिका कमला मिश्रा की पुस्तक ‘बेरहम आंसू’ का हुआ विमोचन

लखनऊ। लखनऊ के तेलीबाग के होटल ऑर्नेट में मंगलवार की शाम को मिस्टर एंड मिस यूपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। ये प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई जिसमे उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान लेखिका कमला मिश्रा द्वारा लिखी गयी पुस्तक बेरहम आंसू  का विमोचन किया गया।

काश अगर ये आंसू  न होते तो इस दुनिया में जीने का सहारा ही न होता। जो सुख दुःख में अनवरत बह बह कर कड़ी लगाए रहते हैं। ननों के कोरो की धार से उसकी आतंरिक प्रेम पिपासा को शांत करके उसे ये एहसास दिलाते हैं दिल और मन का और दिमाग का सहारा है। ये पंक्तियाँ हैं लेखिका कमला मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक बेरहम आंसू की।

ये किताब है एक लड़की के जीवन की मार्मिक कहानी के बारे में जो हर इंसान की जिंदगी में अलग अलग घटनाओं से जुड़ा है। इस प्रतियोगिता में कई फ़िल्मी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सिंगर रवि त्रिपाठी ,फिल्म एक्टर इमरान खान, सिंगर अमन त्रिखा, संगीतकार दिलीप सेन, डायरेक्टर संजीव जायसवाल, प्रोड्यूसर रजनीश रामपुरी, प्रोड्यूसर डॉ नितिन मिश्रा, एक्टर अरविन्द दवे और कई बॉलीवुड हस्तियां नज़र आई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH