City NewsTop NewsUttar Pradesh

यूपी में कड़ाके की ठंड से 28 की मौत, नए साल पर बारिश से और गिरेगा पारा

लखनऊ। पूरे उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। ठंड के कारण पूरे यूपी में अबतक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक़, अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। नए साल पर बारिश के कारण और ठंड बढ़ सकती है।

उत्तर भारत में कई दिनों से कहर ढा रही ठंड जानलेवा बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कानपुर में 12, वाराणसी में चार, फतेहपुर, औरैया में दो-दो और बांदा में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रयागराज में तीन तथा प्रतापगढ़ में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

ठंड के कारण रेल, सड़क और वायु यातायात बुरी तरह प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। हरियाणा में सर्द हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हिसार में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में कमोबेश सभी जगह प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना रहा।

उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर-पछुआ सर्द हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्‍से शीत लहर की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़ जैसे जिलों में शुक्रवार को तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो मथुरा का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH