Top NewsUttar Pradesh

यूपी में बेरहम ठंड से गई 70 लोगों की जान, मथुरा में शून्य के करीब पहुंचा पारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। नए साल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीँ मथुरा में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अलीगढ़ में न्यूनतम 2.8 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगरा में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड की चपेट में आकर पूरे यूपी में 70 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक और दो जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। अभी फिलहाल सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ने पर यह साफ होता जाएगा। लेकिन गलन बरकार रहेगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। नमी भी बढ़ रही है। इसलिए, कोहरा अभी और बढ़ने की संभावना बन रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH