City NewsTop NewsUttar Pradesh

रायबरेली: पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, कुछ घंटे पहले पिता ने गिफ्ट की थी कार

रायबरेली। रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के बेटे अरणो राज सिंह ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजय पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे बेटे ने मेरी लाइसेंसी पिस्‍टल से बाथरूम में खुद को गोली मार ली। आननफानन में उसे लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरणो राज सिंह के इस तरह आत्महत्या करने से हर कोई हैरान है।

अरणो महज 30 साल का था और दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। नए साल में जश्न के मौके पर वह अपने घर पहुंचा था। स्वागत में पिता ने उसे महंगी कार भी गिफ्ट की थी। ऐसे में उसकी आत्महत्या करना परिवार व पुलिस के लिए बड़ी गुत्थी बनी हुई है।

ऊंचाहार थानाक्षेत्र के अरखा गांव के निवासी पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय पाल सिंह ने तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले ही उनका बेटा अरणो राज सिंह दिल्ली से वापस आया था। 29 दिसंबर को उन्होंने बेटे को रैंगलर कार उपहार में दी थी। न जाने कौन सी बात को लेकर वह अवसाद एंव तनाव में था। देर रात करीब 12:30 बजे मेरे कमरे की अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्‍टल उठाकर बाथरूम में ले गया। इसके बाद एक जोरदार आवाज सुनाई दी। बेटे अरणो राज सिंह ने पिस्‍टल से दाहिनी कनवटी पर गोली मार ली थी। इसके बाद उसे हम लोग लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH