NationalTop News

22 जनवरी को फांसी पर लटकेंगे निर्भया के दोषी, डेथ वारंट हुआ जारी

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता साफ़ हो गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा के लिए डेथ वॉरंट जारी कर दिया गया है।

चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से कहा था कि वह दोषियों को नोटिस जारी करने को कहा था।

दोषी अक्षय ने जज से बात करने की इजाज़त मांगी। इसके बाद जज ने मीडिया को कमरे से बाहर जाने को कहा। दोषी ने मांग की थी कि वह अकेले में जज से कुछ कहना चाहता है। हालांकि उसकी जज से क्या बात हुई इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH