City NewsTop NewsUttar Pradesh

रणजीत बच्चन को मिली थी धमकी, ‘होशियार रहना, कल का सूरज नहीं देख पाओगे’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के पॉश इलाके हजरतगंज में विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणजीत सुबह अपने भाई आदित्य के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जहां हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने इस दौरान आदित्य को भी गोली मार दी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विश्व हिंदू महासभा से जुड़े विशाल गुप्ता ने बताया कि रणजीत बच्चन को लगातार धमकियां मिल रही थीं। हिंदुत्व की बात बंद करने तक को कहा गया। गत शनिवार शाम को भी उन्हें किसी अंजान नंबर से धमकी दी गई। कहा गया कि रणजीत बच्चन तुम होशियार रहना। कल सुबह का सूरज का नहीं देख पाओगे। उन्होंने खुद यह बात बताई, लेकिन धमकी पर ज्यादा गौर नहीं किया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी।

संगठन के लोगों के मुताबिक रणजीत काफी मुखर नेता थे। वह इस क्षेत्र में काफी समय से काम कर रहे हैं। हालांकि उनको सपा की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया था। उसी समय ओसीआर में सरकारी भवन का आवंटन भी किया गया था।

रणजीत बच्चन ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी ने उसके खिलाफ गोरखपुर के महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज करा रखा है। इसके अलावा शाहपुर थाना क्षेत्र में असुरन की रहने वाली एक अन्य महिला ने भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH