RegionalTop News

Breaking: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोली चलाने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद जांच में जुटी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है।

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था। इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique