InternationalTop News

कोरोना से भी खतरनाक बीमारी ने दी दस्तक, मुंह ने खून निकलकर हो जाती है मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में आने से अबतक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरनाक वायरस से चीन समेत लगभग 28 से भी ज्यादा देश प्रभावित हैं।

इस बीच अफ़्रीकी देश इथियोपिया में एक रहस्यमयी बीमारी लोगों की जान ले रही है। यहां बीमारी के चपेट में आने के बाद लोगों के नाक और मुंह से पहले खून निकल रहा है और आंखें पीली हो जाती है। इसके बाद उनकी मौत हो जाती है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इथियोपिया के सोमाली में रहस्यमयी बीमारी से अब तक 15 लोगों के मरने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब तक इस आंकड़े की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग इस रहस्यमयी बीमारी के पीछे चीनी तेल ड्रिलिंग से निकल रहे टॉक्सिक वेस्ट (Toxic Waste) को जिम्मेदार बता रहे हैं। इस बीमारी का असर भी सबसे ज्यादा सोमाली में एक गैस परियोजना के पास के गांवों में दिखाई दिया है।

लोगों का यह भी कहना है कि पहले पीड़ितों की आंखें पीली हो रही है और बुखार आने से पहले पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। इसके बाद अचानक आंख और मुंह से खून आता है और फिर उनकी मृत्यु हो जा रही है।

इसके अलावा इस अज्ञात बीमारी के अन्य लक्षणों में हथेलियां पीली हो जाना, भूख ना लगना और नींद न आना भी शामिल हैं। वहीं अब तक अधिकारियों ने इथियोपिया क्षेत्र में स्वास्थ्य और पर्यावरण संकट के आरोपों से इनकार किया है।

हालांकि, यह किस तरह की बीमारी है और इसके पीछे कारण क्या है इसका बात को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। लोगों को संदेह है कि यह सब रासायनिक कचरे के कारण हुआ यहां की जल आपूर्ति को बर्बाद कर दिया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique