EntertainmentTop NewsUttar Pradesh

लखनऊ PGI में भर्ती कनिका कपूर के नखरे जारी, निदेशक ने लगाया ये आरोप

लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती मशहूर गायिका कनिका कपूर के नखरे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कनिका कपूर पर पीजीआई निदेशक ने बड़ा आरोप लगाया है। संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) का कहना है कि कनिका कपूर इलाज में सहयोग नहीं कर रही है।

पीजीआई निदेशक ने योगी सरकार को जानकारी देते हुए कहा कि इलाज के दौरान कनिका पेशेंट नहीं स्टार जैसा व्यवहार कर रही हैं। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। कनिका अलग कमरे में हैं। उन्हें एसी मुहैया करवाया गया है। अटैच वाशरूम है। कमरे में टीवी लगा हुआ है लेकिन फिर भी वह सुविधाओं से खुश नहीं हैं। पीजीआई का आरोप है कि कनिका का व्यवहार ठीक नहीं है, बल्किन उन्हें बेस्ट सुविधाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में कनिका कपूर के नखरें जारी हैं। उनकी डिमांड और नखरें से पीजीआई का स्टाफ काफी परेशान है।

बता दें कि कनिका हाल ही में लंदन से लौटी थीं और उसके बाद उन्होंने कई पार्टियों में हिस्सा लिया था। उनके पॉजिटिव आने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुईं कई हस्तियों ने भी अपना टेस्ट करवाया, लेकिन उसमें सभी का टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। इन हस्तियों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह का भी नाम शामिल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH