NationalTop News

मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे नेता, जिन्हें व्हाइट हॉउस ने ट्विटर पर किया फॉलो

नई दिल्ली। दुनिया में पीएम मोदी का कद कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि व्‍हाइट हाउस ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी को फॉलो किया है। इसी के साथ पीएम मोदी दुनिया के एकमात्र नेता हो गए हैं जिनको व्‍हाइट हाउस फॉलो करता है। व्‍हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल दुनिया के किसी अन्‍य नेता को फॉलो नहीं करता है।

बता दें कि व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल पूरी दुनिया में सिर्फ 19 लोगों को फॉलो करता है।इसमें 16 लोग अमेरिका के हैं, जबकि बाकी के 3 भारत के। व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल अमेरिका से बाहर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ (प्रधामंत्री कार्यालय) और भारत के राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करता है।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के साथ भारत के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। ट्रंप हाल में जब भारत आए थे तो उन्होंने शानदार मेजबानी के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया था। साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने वाली दवा की आपूर्ति पर भी उन्होंने भारत का धन्यवाद दिया था। अब व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल भी दोनों देशों के मजबूत संबंधों की ओर इशारा करता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH