RegionalTop News

कोरोना के डर से घर छोड़ जंगल चला गया शख्स, पेड़ को बनाया आशियाना

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने इससे बचने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। लोग इस लॉकडाउन का पालन के भी रहे हैं जो नहीं कर रहे उन्हें पुलिस के डंडे के डर से करना पड़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के एक युवक ने कोरोना लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से फॉलो किया और पेड़ पर अपना आशियाना बना लिया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जिला बार के वकील मुकुल त्यागी ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जंगल मे जाकर अपना आशियाना बनाया है। यहां मुकुल खाना पीना, रहना और धार्मिक किताबे पढ़कर लॉकडाउन का पालन कर रहे है। मुकुल त्यागी और उनका बेटा कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पेड़ पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं।

पेड़ से मुकुल त्यागी को वातानुकूलित हवा भी मिल रही है साथ ही मुकुल त्यागी उसी पेड़ पर सोते भी हैं। मुकुल त्यागी ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि सामाजिक दूरी ही इस महामारी को रोकने का एकमात्र तरीका है, इसीलिए मैंने एकांत में रहने का मन बनाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH