International

लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों का हो रहा एनकाउंटर, अब तक 18 की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया के सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा तबाही इसने अमेरिका और इटली जैसे देशों में मचाई जहां हर रोज़ सैकड़ों लोग इस बीमारी से मर रहे हैं। इस बीच नाइजीरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है।

खबर है कि यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर करीब 18 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा कि नाइजीरिया की सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन किया है। लेकिन इस दौरान भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे में वहां की फोर्सेस लोगों को समझाने की बजाय सीधा गोली मार से रही है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश के 36 में से 24 राज्यों और राजधानी अबुजा में मानवाधिकार हनन के 105 मामले सामने आए हैं, जिनमें 8 मामले लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सुरक्षा बलों द्वारा 18 लोगों की अवैध एनकाउंटर में हत्या करने के हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH