RegionalTop News

अब बिहार के सीतामढ़ी से दिखने लगे हिमालय के पहाड़, नजर आईं बर्फ से ढकी चोटियां

पटना।  पूरे देश में इस समय कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। जिसके बाद सरकार लॉकडाउन को लगातार बढ़ा रही है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। सड़कों से वाहन नदारद है। फैक्ट्रियां बंद हैं।

हालांकि इस लॉकडाउन का एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। पहले जिस प्रदूषण के चलते सांस लेना भी मुश्किल होता था अब वही हवा पहले की अपेक्षा काफी साफ़ हो गई है। हाल ही में खबर आई थी कि जालंधर और सहारनपुर में प्रदूषण में इतनी कमी आई है कि वहां छतों से लोग हिमाचल और हिमालय के पहाड़ देख पा रहे हैं।

अब कुछ ऐसा ही नाज़ारा बिहार के सीतामढ़ी के सिंहवाहिनी गांव से भी नजर आ रहा है। बिहार के इस गांव में रहने वाले लोग अपने घरों की छत से अब आसानी से हिमालय के पहाड़ देख सकते हैं। सोमवार को इसकी तस्वीरें सामने आईं। बिहार में लॉकडाउन की वजह से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है। इस वजह से बिहार के सिंहवाहिनी गांव के लोग आसानी से अपने घर से ही हिमालय के पहाड़ देख पा रहे हैं।

IFS प्रवीण कांसवां ने सीतामढ़ी से दिख रही हिमालय की चोटियों की कुछ तस्वीरें भी साझा कि है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बिहार के सिंहवाहिनी गांव के लोगों ने हिमालय के पहाड़ को अपने घरों से देखा। ये कई दशकों के बाद हुआ है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH