InternationalTop News

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से मार गिराए पाकिस्तानी सेना के छह जवान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी ब्लास्ट में मेजर सहित पाक आर्मी के 6 जवान मारे गए हैं। पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि जब सेना के जवान पेट्रोलिंग कर गाड़ी में लौट रहे थे तो इस दौरान रिमोट के जरिए आईईडी ब्लास्ट किया किया है जिसमें  पाकिस्तान की फ्रंटीयर कॉर्प्स साउथ बलूचिस्तान के 6 सैनिक मारे गए।

सेना के मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने शुक्रवार देर रात कहा, “एक अधिकारी और पांच सैनिक पाकिस्तान-ईरान सीमा पर बलूचिस्तान के पास बुलेदा क्षेत्र में गश्त के दौरान आईईडी विस्फोट का शिकार हो गए।”

हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। आपको बता दें कि बलूचिस्तान में अक्सर वहां के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार की खबरें और वीडियो सामने आते रहे हैं। बलूचिस्तान के लोग काफी समय से अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं।

इसी अत्याचार के बाद बलोच लिबरेशन आर्मी का गठन किया गया। पाकिस्तान वर्ष 1947 से बलूचिस्तान में विद्रोह का सामना कर रहा है क्योंकि बलोच संगठनाें के लोग बलूचिस्तान को शुरू से ही अलग राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH