NationalTop NewsUttar Pradesh

मुनव्वर राना बोले- भारत में 35 करोड़ इंसान, 100 करोड़ जानवर, लोगों ने लगा दी क्लास

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक ट्वीट के चलते विवादों में घिर गए हैं। उनका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। उन्होंने भारत में रहने वाले लोगों को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में 35 करोड़ इंसान और 100 करोड़ जानवर रहते हैं।

दरअसल,मुनव्वर राणा ने यह ट्वीट भाजपा नेता संबित पात्रा को सम्बोधित करते हुए भारत में रहने वाले लोगों को लेकर लिखा। मुनव्वर राना ने लिखा, डियर संबित, कांग्रेस की जवानी में तो आप गब्हे पे रहे होंगे (गब्हे का मतलब आप उड़ीसा में नहीं यूपी में पूछना)। लेकिन करोना पर सरकार की नाकामी ने मेरी इस बात को सही साबित किया कि भारत में 35 करोड़ इंसान और 100 करोड़ जानवर रहते हैं, जो सिर्फ वोट देने के काम आते हैं।

हालांकि बाद में बवाल बढ़ने पर अब मुनव्वर राना सफाई देते फिर रहे हैं। हालांकि यूजर्स उन्हें माफ़ करने के मूड़ में नहीं हैं। लोग ट्विटर पर तरह तरह के कमेन्ट कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH