Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने माना प्रियंका गांधी का प्रस्ताव, कहा- 1 हजार बसों की डिटेल्स दीजिए

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही उनसे बसों की लिस्ट मांगी है।

इस संबंध में सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी को चिट्ठी लिखते हुए सरकार की सहमति की जानकारी दी है। अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी के निजी सचिव को एक पत्र लिखते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों के संदर्भ में प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। आप एक हजार बसों की सूची चालक/परिचालक का नाम व अन्य जानकारी उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे इनका उपयोग प्रवासी श्रमिकों की सेवा में किया जा सके।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा था कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाजीपुर बॉर्डर, गाजियाबाद और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है जिसका पूरा खर्चा कांग्रेस वहन करेगी। महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति दी जाए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH