Regional

चौराहे पर बैरिकेड हटवा रहा था नकली पुलिस वाला, बस एक शब्द की गलती से पकड़ा गया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में असली पुलिस वालों ने एक नकली पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है। यहां रोहिणी जिले के कंझावला थाना क्षेत्र में एक युवक बाकायदा वर्दी पहनकर बैरिकेड हटवाने के आदेश दे रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस वालों को उसकी हरकतों पर कुछ शक हुआ।

पुलिस वालों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र भी दिखाया। इसी बीच पूछताछ में असली पुलिस वालों को जनाब की जगह नकली पुलिस वाले ने जैसे ही बाबूजी बोला उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार नकली पुलिस वाले का नाम वीरेंद्र कुमार है है। वीरेंद्र कुमार जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ कंझावला थाने में केस दर्ज किया गया है। नकली पुलिस वाला वीरेंद्र कुमार महज दसवीं पास और बेरोजगार है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH