NationalTop News

भूख मिटाने के लिए सड़क पर मरे जानवर का मांस खाने को मजबूर हुआ शख्स, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कहते हैं भूख इंसान से कुछ भी करवा सकती है। खाने की कीमत वही समझता है जिसे दो वक्त की रोटी भी नसीब न होती हो। भूख का सामना करते हुए एक बेबस इंसान ने ऐसा कुछ किया जो किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है।

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रोड पर मरे पड़े हुए जानवर के मांस को खाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति भूख की वजह से सड़क पर ही मरे हुए जानवर का मांस खा रहा है। शायद जानवर किसी वाहन की टक्कर से मर गया हो।

वीडियो उस रोड से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने बनाया। साथ ही उसने सड़क पर पड़े मांस को खा रहे उस शख्स को रोका और अपने पास से खाना भी दिया। साथ ही उसे कुछ पैसे भी दिए। युवक के जाने के बाद कुत्ते उस मांस को खाने लगे।

वीडियो अपने आप में बताने के लिए लिए काफी है कि जब पेट में अन्न का एक दाना न हो। भूख से जान हलक में आ रही हो तो इंसान भी मजबूर हो जाता है। किसी ने अगर इस बेबस इंसान की मदद की होती तो उसे सड़क पर मरे जानवर का मांस खाने को मजबूर न होना पड़ता।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH