मुख्य समाचार

कोहरे के कारण 90 ट्रेनें देरी से चल रहीं, 8 रद्द

उत्तर भारत में घना कोहरा, 90 ट्रेनें देरी से, आठ ट्रेनें रद्दtrains in india in fogging
उत्तर भारत में घना कोहरा, 90 ट्रेनें देरी से, आठ ट्रेनें रद्द
trains in india in fogging

नई दिल्ली| उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रविवार को घने कोहरे की वजह से 90 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आठ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दृश्यता 300 मीटर हो जाने की वजह से 28 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया।

दिल्ली में घना कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...