RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

लॉकडाउन बना परिवार का काल, आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या से पहले अपने तीन बच्चों की ले ली जान

बाराबंकी जिले में कोरोना महामारी के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी ने तीन बच्चों को मारकर खुद भी की आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने ये खौफनाक कदम उठाया है।

ये आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने पहले तीनों बच्चों को मार डाला और फिर दोनों ने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासियों से कहा – इन से बचकर रहना

घटना बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद की है। जहां आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की बात सामने आई। खबर आग की तरह चारों तरफ फैली और परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक शुक्ला तीन भाइयों में बीच का भाई था और उसने अनामिका नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। उनकी दो लड़कियां रितु शुक्ला (7 वर्ष), पोयम शुक्ला (10 वर्ष) और एक लड़का बबल शुक्ला (5 वर्ष) थे। घरवालों से जानकारी मिली कि विवेक शुक्ला अरने परिवार से अलग रहता था। वह पहले मोबाइल का काम करता था, बाद में उसने गैराज का काम शुरू किया। परिजनों के मुताबिक बाहर वालों से सुनाई पड़ा था कि विवेक पर कुछ कर्जा था और उसी से वह परेशान रहता था।

 

=>
=>
loading...