EntertainmentTop News

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकार की आत्महत्या

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के जानकारी उनके घर के नौकरों ने पुलिस को दी। वह अपने घर में अकेले रहते थे।

मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरु किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH