Entertainment

सुशांत को था अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा, आखिरी दिनों में खूब करते थे याद

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक ऐसा एक्टर जिसने हर पल सफलता के नए आयाम छुए हों, इस तरह दुनिया छोड़कर जा सकता है। उनकी आत्महत्या के बाद कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं जिसमें कहा जा रहा है कि सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे।

मामले की तह तक जाने के लिए मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा से बात की। मुंबई पुलिस को दिए गए बयान में केसरी चावड़ा ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक्स-गर्लफ्रेंड और अंकिता लोखंडे के साथ अलग होने का पछतावा था और वो इसी वजह से काफी परेशान रहने लगे थे। अंकिता के बाद उनके जीवन जीवन में कई लड़कियां आईं लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। जीवन के आखिरी दिनों में सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां हो जाती थीं। रिया नहीं चाहती थीं कि सुशांत उनके रिलेशन से जुड़ी कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। अगर वो ऐसा करते थे तो रिया उनसे तुरंत वो पोस्ट डिलीट करने के लिए भी कहती थी। इन बातों से सुशांत और भी परेशान रहने लगे थे।

ढेर सारे असफल रिश्तों ने सुशांत सिंह राजपूत को एहसास दिला दिया था कि अंकिता ही एक ऐसी लड़की थी जिन्होंने उनसे सच्चे दिल से प्यार किया था। सुशांत सिंह राजपूत को इस बात का पछतावा होने लगा था कि वो अंकिता से दूर गए थे। डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि वो बार-बार यही कहते थे कि अंकिता से ब्रेकअप करके उन्होंने बड़ी भूल कर दी है और अक्सर वो अंकिता को याद किया करते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH