Top NewsUttar Pradesh

फेरों से पहले ही बीमार हुई दुल्हन, इलाज न मिलने से हुई मौत

कन्नौज। कन्नौज में शादी वाले दिन ही खुशियां मातम में बदल गईं। यहां समय पर इलाज न मिलने से दुल्हन की मौत हो गई। यहां शादी वाले दिन ही दुल्हन की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां कोरोना के डर से उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। परिजन उसे एक अस्पताल से लेकर दूसरे अस्पताल भागते रहे। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला ठठिया थाना इलाके के भगत पुरवा गांव का है। यहां मृतक दुल्हन विनीता का विवाह कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद निवासी संजय के साथ होना था। विवाह वाले घर में चारो तरफ खुशियां थी। देर शाम दूल्हा संजय बारात लेकर भगत पुरवा गांव पहुँचा था। शादी की रस्में निभाई जा रही थी तभी दुल्हन विनीता की तबियत खराब हो गयी।

परिवार वाले बीमार विनीता को प्राइवेट अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने कोरोना के डर से इलाज करने से मना कर दिया। फिर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां हल्का उपचार कर उसको कानपुर रिफर कर दिया गया। कानपुर में भी कोरोना का खौफ देखने को मिला। यहां भी डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया। इलाज न मिलने के अभाव में विनीता ने दम तोड़ दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH