Top NewsUttar Pradesh

महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 25 हजार रु का था इनाम

देवरिया| फ़रियाद लेकर थाने आई महिला के आमने अश्लील हरकतें करने वाले इन्स्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है| वीडियो वायरल होने के बाद से ही वो फरार चल रहे थे| पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है|

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में भटनी के पूर्व थानाध्यक्ष का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो 22 जून का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था| इसकी शिकायत लेकर वो अपनी बेटी के साथ भीष्मपाल सिंह के पास जाती थी| उनकी फरियाद सुनने के बजाय थाना प्रभारी भीष्मपाल अपनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें देखकर अश्लील हरकत करता था|

उसने कई दिन तक उसकी इस गंदी हरकत को देखा और जब बर्दाश्त नहीं कर पाई तो भीष्मपाल का वीडियो बना लिया| मामला सामने आने के बाद वीडियो की जांच की गई। इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|

#deoria news #uttarpradesh # inspector

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH