Top NewsUttar Pradesh

बलिया में महिला PCS अधिकारी ने की आत्‍महत्‍या, इस बात से थीं परेशान

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली है। वह महज 27 साल की थीं। इसकी जानकारी होते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

मंजरी इस समय उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थीं। सूत्रों की माने तो कमरे की खिड़की के शीशे से कुछ हिलता हुआ दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उसके बाद किसी ने डायल 112 और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़ कर अन्दर घुसी तो लोगों के होश उड़ गए। महिला अधिकारी मंजरी का शव बेड के ऊपर लटका हुआ था।

मौके से मिले सुसाइड नोट में मंजरी में लिखा है, दिल्ली-मुंबई से बचकर बलिया चली आई, लेकिन यहां रणनीति के तहत फंसाया गया है। इससे मैं काफी दुखी हूं। बलिया में मेरा साथ बड़ा धोखा हुआ है। मुझसे गलत काम करा लिया गया। लिहाजा मेरे पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं हैं। हो सके तो मुझे माफ कर दीजिएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH