Top NewsUttar Pradesh

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मां बोलीं सरला देवी, भोले बाबा ने मेरे बेटे की जान बचाई

कानपुर। कानपुर में आठ पुलिस वालों के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई है। इस इस मामले पर विकास दुबे की मां सरला देवी का कहना है कि भोले बाबा ने मेरे बेटे की जान बचाई है। अब सरकार को जो करना है वो करेगी। मेरे कहने से कुछ नहीं होगा।

विकास की मां ने कहा कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था। उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने ही आज मेरे बेटे की जान बचाई है। सरला देवी ने कहा कि टीवी से उन्हें विकास की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। अब सरकार जो करना चाहती है करे। सरकार बहुत बड़ी है। हमें नहीं पता क्या करना चाहिए।

वहीँ, यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार से जब पूछा गया कि क्या यह उप्र पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था तो उन्होंने जवाब दिया कि नही वहां हमारी टीम मौजूद नही थी। अधिकारी ने कहा कि कानपुर से जांच अधिकारी और पुलिस टीम शीघ्र ही दुबे को लाने के लिए उज्जैन पहुंचेगी।

#vikasdubey #sarladevi #mother #arrested

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH