Top NewsUttar Pradesh

विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी सरकार का फैसला, इसे दिया जाएगा पांच लाख का इनाम

लखनऊ। यूपी के कानपुर में आठ पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे अपने अंजाम तक पहुंच गया है। उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ वापस उसे कानपुर ला रही थी तो गाड़ी पलट जाने के बाद उसने एक पुलिस वाले की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी कोशिश में वो ढेर कर दिया गया। बता दें कि विकास दुबे पर पांच लाख रु का इनाम था।

अब तक इस बात पर सस्पेंस बना हुआ था कि वो पांच लाख रु किसे मिलेंगे। मंदिर के उस गार्ड को जिसने विकास दुबे को सबसे पहले पहचाना था या फिर उज्जैन पुलिस को जिसने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल यूपी सरकार ने एमपी पुलिस को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की है।

इसकी एक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। दूसरी तरफ एडीजी ने बताया कि एनकाउंटर करने वाली पुलिस और एसटीएफ टीम को कोई इनाम नहीं दिया गया है। इस पर शासन फैसला लेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मार गया। कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था। इस वारदात के बाद विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम रखा गया था।

#vikasdubey #vikasdubeyencounter #mppolice

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH