Top NewsUttar Pradesh

जेल में ही रहेगी अमर दुबे की पत्नी खुशी, साजिश में शामिल होने के मिले सबूत

कानपुर। बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट में जेल भेजी गई अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जेल से नहीं छूटेगी। पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं जिससे पता चलता है कि वह भी इस पूरी साजिश में शामिल थी। उसके घटना की पूरी जानकारी थी लेकिन फिर भी उसने आरोपियों का साथ दिया।

वहीं, दूसरी ओर 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी को भी पुलिस ने हिरासत में रखा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उन्हें मनु के खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल मनु से पूछताछ चल रही है। दोनों पर आरोप है कि उन्हें वारदात होने की जानकारी थी। दरअसल, शशिकांत की पत्नी के तीन ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, अमर दुबे की नवविवाहिता पत्नी खुशी के डांस वीडियो और अमर दुबे के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ने का फैसला बदल दिया है।

बता दें कि अमर दुबे की दादी सर्वेश्वरी ने खुशी को जेल भेजने पर यूपी पुलिस से सवाल पूछा था। उन्होंने कहा था कि विकास दुबे की पत्नी रिचा को क्लीन चिट तो अमर की पत्नी खुशी जेल में क्यों? मीडियो में खबर चलने के बाद कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने संज्ञान लिया था। साथ ही इस मामले की जांच करने के निर्देश एसएसपी को दिए थे। हालांकि, जांच में पुलिस ने उसे निर्दोष पाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH