RegionalTop News

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की नाबालिग बहन की रेप के बाद हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नार्थ दीनाजपुर जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की नाबालिग बहन की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्तर दिनाजपुर के चोपरागज के कालागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। सरकारी बसों और पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मामले में बीजेपी बंगाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “चोपरा में 16 वर्षीय एक लड़की का फिरोज अली नाम के एक शख्स ने रेप किया। उसकी आज सुबह मौत हो गई। क्या उसने स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष की बहन होने की कीमत चुकाई? और दुख की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री द्वारा शासित राज्य लड़कियों की सुरक्षा नहीं कर सकता।” लोगों ने मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

बिष्ट ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए अति संवेदनशील चिकेन नेक एरिया में अराजकता की स्थिति है। पूरे राज्य में जंगल राज की स्थिति है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना चिकेन नेक पार्ट चोपड़ा इलाके में हुई है। इसलिए केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। भाजपा सांसद बिष्ट ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है, 18 जुलाई की रात भाजपा कार्यकर्ता की बहन गायब हो गई। फिर अगले दिन घर से सात सौ मीटर की दूरी पर वह बुरी हालत में मिली। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

उधर, पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में रेप होने से इनकार किया है। स्थानीय पुलिस की ओर कहा गया है कि पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर बताया गया है। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। यौन और शारीरिक हिंसा के भी कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मरने वाली लड़की के परिवार की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से मामले की जांच की बात कही है।

#bjp #bjpleader #rape #murder

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH