Top NewsUttar Pradesh

भतीजी से छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने भतीजी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया था। बदमाशों को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने मौक़ा पाकर अपनी बेटी के साथ जा रहे पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार दी। फिलहाल विक्रम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

परिवार के सदस्यों का आरोप है कि 4-5 दिनों पहले जोशी की भतीजी के साथ कुछ लड़कों ने दुर्व्यवहार और छेड़खानी की थी। इस मामले में विजय नगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने किसी भी आरोपी लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जोशी के परिजनों का दावा है कि इन्हीं लड़कों में से किसी लड़के ने विक्रम जोशी को गोली मारी है। पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कुछ बदमाश पहले विक्रम जोशी से लड़ाई करते हैं। इस दौरान उनकी बेटी दौड़ कर सड़क के दूसरे किनारे पर जाती है। थोड़ी देर तक विक्रम इन बदमाशों का अकेले ही मुकाबला करते हैं लेकिन फिर अचानक बदमाश उन्हें काफी नजदीक से गोली मार देते हैं इसके बाद पत्रकार जमीन पर गिर जाते हैं। उनकी बेटी दौड़ कर उनके पास आती है तब तक सभी बदमाश वहां से भाग जाते हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

#ghaziabad #journalist #uppolice

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH