NationalTop News

जिस होटल फेयरमाउंट में रुके अशोक गहलोत खेमे के विधायक, उसका किराया जानकर हैरान रह जाएंगे

जयपुर। राजस्थान में सत्ता का संकट बना हुआ है। 10 दिनों से गहलोत समर्थक विधायक जयपुर के पांच सितारा फेयरमांट होटल में हैं तो उधर हरियाणा में मानेसर के होटल में सचिन पायलट समर्थक मौजूद हैं। विधायकों को होटल फेयरमोंट में रहते हुए बुधवार को 10 दिन पूरे हो गए। 13 जुलाई को विधायक दल की मीटिंग के बाद सभी को यहां लाया गया था। बुधवार को भी विधायकों के दिन की शुरुआत एक बार फिर नाश्ते की टेबल पर चर्चा के साथ हुई।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से कहा कि यहां कुछ दिन और रुकना पड़ सकता है। इसलिए सभी को मजबूती से डटे रहना है। जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा की सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है और सत्य हमारे साथ है।

बता दें कि होटल फेयरमाउन्ट में सरकार ने 109 विधायकों के लिए 120 कमरे बुक करवाए हुए हैं। हर कमरे का रोज़ाना का खर्च 10 हजार रु है। इस हिसाब से यहां यहां विधायकों के रहने पर 12 लाख रोजाना खर्च हो रहा है। सारी जिम्मेदारी मुख्य सचेतक महेश जोशी के जिम्मे हैं। बताया जा रहा है कि यहां विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। रात में विधायकों को फिल्म भी दिखाई जाती है।

वहीं कांग्रेस नेताओं का मूवमेंट चार्टर प्लेन के जरिए हो रहा है। एक चार्टर विमान को किराए पर लेने का खर्चा तीन लाख प्रति घंटे के करीब होता है। राजनीतिक दल आमतौर पर दिल्ली से चार्टर विमान उपलब्ध करवाने वाले एविएशन कंपनियों से विमान किराए पर लेते हैं।

#hotelfairmont #rajasthan #jaipur #ashokgahlot #congress

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH