Uttar Pradesh

क्या विकास दुबे के पास है 500 करोड़ की संपत्ति, पत्नी ऋचा दुबे ने दिया ये हैरान करने वाला बयान

लखनऊ। यूपी के कानपुर में आठ पुलिस वालों के हत्यारे गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कई राज खोले हैं। ऋचा दुबे ने कहा कि विकास दुबे के पास जो 500 करोड़ रु की संपत्ति की बात बताई जा रही है वो झूठ है। अगर हमारे पास इतनी प्रॉपर्टी होती तो क्या मैं इस घर में रहती। सच्चाई यह है कि मेरे पास कुछ भी नहीं है।”

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि विकास की दुबई तथा अन्य देशों और देश के विभिन्न हिस्सों में अरबों रुपए की संपत्ति होने की खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। सोचिए, जिसके पास करोड़ों की संपत्ति होगी, उसकी बीवी क्या लखनऊ में 1,600 वर्गफुट के मकान में रह रही होती?

ऋचा ने बताया कि वह अक्सर अपने पति को अपराध की दुनिया से बाहर निकलने के लिए समझाती थी, मगर वह अलग दिमाग का आदमी था। वह अच्छा पति और पिता भी था। वह चाहता था कि उसके बच्चे पढ़-लिख कर काबिल बनें, लेकिन वह खुद अपराध की दुनिया से बाहर नहीं निकलना चाहता था। ज्यादा समझााने पर मारपीट करता था। इसलिए मैं अपने बेटों को लेकर लखनऊ में रहने लगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH