NationalTop News

मायावती बोलीं- कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाएंगे

जयपुर। राजस्थान में बसपा के 6 विधायकों ने कांग्रेस में विलय कर लिया था, जिसपर मायावती गुस्से से तमतमाई हुई हैं। मंगलवार को मायावती ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कानून का उल्लंघन कर हमारे विधायकों को अपनी ओर किया गया, हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे. मायावती ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वो ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि हम कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाएंगे।

मायावती ने कहा कि राजस्थान में हमने चुनाव के बाद कांग्रेस को बिना शर्त अपने छह विधायकों का समर्थन दिया। दुर्भाग्यवश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुरी नीयत से और बसपा को खतरा पहुंचाने के लिए हमारे विधायकों का कांग्रेस में विलय करा लिया। उन्होंने ऐसा ही पिछले शासनकाल में भी किया था। बसपा पहले भी अदालत जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस और अशोक गहलोत को सबक सिखाना चाहते थे। अब हमने अदालत जाने का फैसला किया है। हम इस मामले को नहीं छोड़ेंगे। हम जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। हम इस मामले को ऐसे नहीं छोड़ने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने सभी 6 विधायकों (जिन्होंने बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा है) उनसे कहा है कि वे विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ मत करें। ऐसा न करने पर उनकी सदस्यता रद्द की जाएगी। बसपा कांग्रेस और गहलोत सरकार को पहले भी पाठ पढ़ा सकती थी, लेकिन हम समय का इन्तजार कर रहे थे। अब हमने कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। हम सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।

#mayawati #ashokgehlot #congress #bsp

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH