NationalTop News

भारत में कोरोना बेकाबू, 24 घंटों में आए 52,050 मामले, 803 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ़्तार अब बेकाबू हो गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 52,050 मामले आए। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल 18,55,746 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

वहीं पिछले 24 घंटों में 803 लोगों की इस खतरनाक वायरस की वजह से जान गई है। देश में अब तक 38,938 मौतें हो चुकी हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में 5,86,298 सक्रिय मामले हैं। वहीं 12,30,510 पीड़ित उपचार के बाद ठीक हो चुके है।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है क्योंकि इसमें कुल 1,47,324 सक्रिय मामले और 15,842 मौतें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार तक राज्य में कुल 4,50,196 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में कुल मामले 2,63,222 तक पहुंच गए हैं।

इसमें 2,02,283 डिस्चार्ज और 4,241 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में कुल मामले 1,38,482 तक बढ़ गए हैं, जिनमें 1,24,254 मरीज ठी हो चुके हैं जबकि 4,021 मौतें शामिल हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का निदान करने के लिए 6.6 लाख से अधिक परीक्षण कर एक दिन का हाईएस्ट रिकाॅर्ड बनाया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH