Uttar Pradesh

लखनऊ में राम मंदिर निर्माण के अवसर पर हुआ संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की बीते लगभग 500 वर्षों पुरानी भक्तों की आकांक्षा पूरी हो गई है। पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन के के बाद अब मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर यूपी की राजधानी लखनऊ में कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में राम धुन, सुंदर कांड, धार्मिक अनुष्ठान सहित कई आयोजन किए गए। साथ ही शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। लोगों ने अपने-अपने घरों पर घी एवं तेल के दीपक जला खुशी का इजहार किया गया।

इसी के तहत कुशाग्र वर्मा–महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) की ओर से लखनऊ में भव्य राम मंदिर के निर्माण के अवसर पर संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। सुंदर कांड में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और राम मंदिर के निर्माण पर ख़ुशी जाहिर की। सुंदर कांड के बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद शाम को उन्होंने राम मंदिर निर्माण की ख़ुशी में दिए भी जलाए।

 

इस मौके पर बोलते हुए कुशाग्र वर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना अब साकार हो रहा है। भगवान रामलला लंबे समय से टाट और टेंट में रह रहे थे, इसका सभी रामभक्तों को कष्ट था। लेकिन अब पीएम मोदी द्वारा भूमि पूजन के बाद एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा जिससे राम भक्तों में ख़ुशी की लहर है।

#rammandir #bhumipujan #lucknow #uttarpradesh #sundarkand #kushagraverma

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH