नई दिल्ली। लोकप्रियता के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई सानी नहीं है। इंडिया टुडे ग्रुप के सर्वे में योगी आदित्यनाथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पछाड़कर पहले नंबर पर हैं। पिछली बार टॉप पर रही ममता बनर्जी पिछड़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं।
इंडिया टुडे ग्रुप के इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा 24 पर्सेंट वोट मिले हैं। जनता की निगाह में योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर अरिवंद केजरीवाल लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।
इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं आंध्र प्रदेश के जगन रेड्डी, चौथे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, पांचवें पर अन्य को रखा गया है, बिहार के नीतीश कुमार छठे और महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सातवें नंबर पर हैं।