Top NewsUttar Pradesh

आगरा बस हाइजैक मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आगरा। आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को हाइजैक करने के मुख्य आरोपित प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र में मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप के पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज से प्रदीप के घटना में शामिल होने की जानकारी लगी थी।

आगरा के एसएसपी बब्लू कुमार ने बताया, मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात को बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस का अपहरण किया था। मुख्य अभियुक्त प्रदीप गुप्ता और उसके साथियों को खोजने में हमारी पुलिस टीमें कल से लगी थी। हमारी टीमें फिरोजाबाद, इटावा में भ्रमणशील थी।

आज सुबह पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें मुख्य अभियुक्त प्रदीप गुप्ता घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। उसका एक और साथी अयतेन्द्र यादव खेतों की ओर भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस टीम द्वारा उसकी खोज हो रही है। मुख्य अभियुक्त से उसके और साथियों के बारे में पूछताछ हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH