SportsTop News

पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, सोशल मीडिया पर फैंस को दी गुड न्यूज़

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है।

विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट कोहली इस समय आईपीएल खेलने के लिए यूएई पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।

विराट ने इस गुड-न्यूज को शेयर करते हुए जो फोटो लगाई है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने भी विराट जैसा ट्वीट कर फैन्स से गुड-न्यूज शेयर की है। अनुष्का और विराट ने लंबे समय डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2013 में एक शैंपू ऐड के दौरान हुई थी।

#viratkohli #anushkasharma #father

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH