Top NewsUttar Pradesh

कानपुर कांड: अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी नाबालिग घोषित हो गई। अमर दुबे की पत्नी खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है। अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने ख़ुशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया था। जिसपर काफी बवाल भी हुआ था।

अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र (कानपुर देहात एंटी डकैती कोर्ट) में नाबालिग होने के संबंध में साक्ष्य दिए थे। इस पर कोर्ट ने उम्र के निर्धारण के लिए फाइल किशोर न्याय बोर्ड को स्थानांतरित कर दी थी। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने सुनवाई के दौरान बोर्ड में तर्क रखा कि नाबालिग की उम्र लगभग 16 वर्ष 10 माह है।

उम्र की पुष्टि के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र व अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र भी पेश किए. साक्ष्यों के आधार पर बोर्ड ने नाबालिग मान लिया है। विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को एसटीएफ ने हमीरपुर में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

#amardubey #khushidubey #bikruvillage #minor

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH