लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में तीन बार के विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने जमीनी विवाद में पूरी घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि विवादित जमीन कब्जा करने कुछ दबंग आए थे। जिसे पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार अपने कुछ लोगों के साथ रोकने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्ष में हिंसक झड़प शुरु हो गई। इस झड़प में पूर्व विधायक बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस हिंसक झड़प में पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा के बेटे संजीव कुमार भी बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि निर्वेंद्र मिश्रा तीन बार विधायक रह चुके हैं।