International

ब्रिटेन में छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

ब्रिटेन, छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तारArrested
ब्रिटेन, छह संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
Arrested

लंदन| ब्रिटेन में सोमवार को छापेमारी में पुलिस ने छह संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। बीबीसी के मुताबकि, डर्बी से चार, बर्टन से एक और लंदन से एक महिला को आतंकवादी गतिविधियों की तैयारी में शामिल होने के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि एक संदिग्ध समूह की जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह समूह आतंकवादी हमले की फिराक में था। डर्बी से गिरफ्तार किए गए चार संदिग्धों की उम्र 22, 27, 35 और 36 वर्ष है। बर्टन से गिरफ्तार शख्स की उम्र 27 और लंदन से पकड़ी गई महिला की उम्र 32 वर्ष है।

=>
=>
loading...