Regional

भतीजे संग बाइक से जा रही महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

अलवर। राजस्थान अलवर में भतीजे के साथ बाइक से जा रही महिला से रेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। जिसके बाद उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद [पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला हरियाणा के एक गांव में अपने भाई के यहां उसे कुछ पैसे देने के लिए गई हुई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में उन्हें तेज धार वाले हथियारों से लैस अज्ञात युवकों के एक समूह ने रोका, जिन्होंने महिला के भतीजे को बंधक बना लिया गया। इसके बाद एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी लोगों द्वारा इसका वीडियो रिकॉर्ड करने और महिला का यौन उत्पीड़न जारी रखा गया।

दुष्कर्मियों की इस टोली ने इस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

#rape #alwar #arrested #gangrape

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH