NationalTop NewsUttar Pradesh

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाते समय राहुल गांधी गिरफ्तार, पुलिस से हुई थी धक्का-मुक्की

लखनऊ। हाथरस गैंगरेप पीड़िता से मिलने उसके घर जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से पहले उनके और पुलिस के बीच धक्का–मुक्की भी हुई जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए। बाद में राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं, क्या इस देश में केवल मोदीजी ही चल सकते हैं? क्या कोई सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता? हमारा वाहन रोक दिया, तो हमने चलना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि वह एक ऐसे क्षेत्र में मार्च कर रहे थे जहां धारा 144 लगाई गई है। राहुल गांधी ने कहा कि भले ही धारा 144 लगा दी गई हो, वह दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए अकेले हाथरस की ओर जाएंगे। उसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस होने लगी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH