Top NewsUttar Pradesh

गोंडा: जमीन विवाद में पुजारी को मारी गोली, दो गिरफ्तार

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को बदमाशों ने गोली मार दी। वरदाता के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना शनिवार रात की है। पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार तड़के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।

एसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, ‘राम जानकी मंदिर में दो पुजारी रहते हैं। इनमें से एक पुजारी सम्राट सिंह को रात दो बजे गोली मारने की सूचना मिली थी। गोली उनके बायें कंधे से लगकर निकल गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ केजीएमयू रिफर किया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH