Top NewsUttar Pradesh

अंजना से आयशा बनी महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ। यूपी विधानसभा के सामने मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला को आत्मदाह करता देखकर पुलिसकर्मी फौरन दौड़े और किसी तरह बचाने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अखिलेश तिवारी नाम के शख्स के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। महिला ने बाद में आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

जैसे ही आसिफ को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई, उसके परिवार ने कथित रूप से उसे प्रातड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। सूत्रों ने कहा कि उत्पीड़न से तंग आकर वह लखनऊ अपनी जान देने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक जली हुई महिला का नाम अंजना तिवारी था उसने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर नाम आयशा रख लिया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH