City NewsRegional

मैहर: माता के दरबार में शख्स ने काटा खुद का गला, बोला- आपको धरती पर आना ही होगा

मैहर। नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा देवी के दरबार एक शख्स ने अपनी मन्नत पूरी करवाने के लिए अपना गला काट लिया। इस दौरान शख्स बार-बार मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा, कह रहा था। शख्स के ऐसा करने के बाद वहां भीड़ लग गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार पिछले 12 साल से देवी मां की आराधना में लीन रहा। इस बार उन्होंने नवरात्र पर मैहर आने की जिद की, तो परिजन साथ लेकर आए लेकिन मंदिर से नीचे उतरते वक्त उन्होंने खुद का गला काट लिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार नवरात्र पर मां शारदा का दर्शन करने मैहर पहुंचा था। मां के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से नीचे लौट रहा था। तभी अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा ने परिवार से अलग होकर चाकू से खुद का गला रेत लिया।

इस बीच खून से लथपथ शख्स को देखर मंदिर में हंगामा मच गया। चीख-पुकार पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल राजकुमार को आनन-फानन में सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH